,

Datt Mandir Traffic Issue: दत्त मंदिर के बाहर रोजाना जाम का झाम, फुटपाथ पर कब्जों से राहगीर परेशान

Datt Mandir Traffic Issue

Datt Mandir Traffic Issue ग्वालियर के बाड़े स्थित दत्त मंदिर के आसपास प्रतिदिन शाम के समय भारी यातायात जाम की स्थिति बन रही है। मंदिर परिसर के आसपास फुटपाथ पर घास बेचने वालों का कब्जा है, वहीं चाट और जूस के ठेले सड़क के बड़े हिस्से को घेरकर खड़े हो जाते हैं। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Datt Mandir Traffic Issue ग्राहकों के वाहन बीच सड़क पर खड़े होने से बढ़ती समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेलों और दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित हो जाता है। शाम 7 बजे से 10 बजे के बीच दत्त मंदिर के मोड़ पर रोजाना लंबा जाम लग जाता है। संकरे रास्ते के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।

Datt Mandir Traffic Issue मवेशियों से भी बढ़ रहा खतरा, जिम्मेदारों पर सवाल

मंदिर में श्रद्धालु गौ माता और नंदी को घास खिलाने पहुंचते हैं। इस दौरान कई बार मवेशी आपस में भिड़ जाते हैं। आरोप है कि घास विक्रेता उन्हें डंडों से भगाने की कोशिश करते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में भाजपा कार्यालय होने के बावजूद इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।

Read this: Aaj Ka Rashifal 21 July 2026 : करियर में मिलेगा नया अवसर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…