Morena Truck Fire: नेशनल हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena Truck Fire

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena Truck Fire मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्वालियर से धौलपुर की ओर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया।

Morena Truck Fire चालक और कंडक्टर ने दिखाई सूझबूझ

आग की लपटें उठती देख ट्रक चालक और कंडक्टर ने तत्काल वाहन से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही और सड़क पर लंबी कतारें लग गईं।

Morena Truck Fire फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read this: Chanakya Niti for Relationships : रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आचार्य चाणक्य के 10 अनमोल उपदेश, जो आज भी हैं पूरी तरह प्रासंगिक

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र