,

kidnapping story turned out to be false: ढाई लाख रुपये हारकर रचा अपहरण का ड्रामा, पुलिस जांच में खुली युवक की पोल

kidnapping story turned out to be false

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

kidnapping story turned out to be false मुरैना में कथित अपहरण का एक सनसनीखेज मामला पुलिस जांच में पूरी तरह उलट गया। जिस युवक के अपहरण की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई थी, वह ऑनलाइन गेम में करीब ढाई लाख रुपये हारने के बाद खुद ही घर छोड़कर चला गया था। परिवार के सवालों और नाराजगी से बचने के लिए उसने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली।

kidnapping story turned out to be false परिजनों ने दर्ज कराई थी अपहरण की शिकायत

kidnapping story turned out to be false जानकारी के अनुसार, पवाया रोड निवासी सोनू कुशवाह के परिजनों ने 17 जुलाई को बानमोर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात कार सवार बदमाश उनके बेटे का अपहरण कर ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो विशेष जांच टीमें गठित की गईं।

kidnapping story turned out to be false सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। कई बिंदुओं पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने लगा। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि युवक को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में देखा गया है।

kidnapping story turned out to be false दिल्ली के होटल से मिला युवक

सूचना के आधार पर पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और स्टेशन के आसपास कई होटलों में तलाश शुरू की। जांच के दौरान चौहान रेजीडेंसी होटल में सोनू कुशवाह मिल गया। पुलिस ने उसे सुरक्षित हिरासत में लेकर मुरैना लाया।

kidnapping story turned out to be false पूछताछ में किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम में करीब ढाई लाख रुपये हार गया था। घरवालों के सवालों और संभावित डांट-फटकार से बचने के लिए उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाई और घर से निकल गया।

kidnapping story turned out to be false पुलिस का बयान

एएसपी सुरेंद्र पाल डाबर ने बताया कि तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। युवक को दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Snake murder case: मेरठ में ‘स्नेक मर्डर केस’ का सनसनीखेज खुलासा, पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…