,

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच लगभग 89 किलोमीटर लंबे रूट पर संचालित होगी।

India First Hydrogen Train दुनिया की सबसे लंबी और शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन है। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, चीन और ब्रिटेन इस तकनीक का उपयोग कर चुके हैं।

India First Hydrogen Train पर्यावरण के लिए बड़ी उपलब्धि

यह ट्रेन 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम से संचालित होगी। इसमें डीजल की जगह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न होगी। इस प्रक्रिया में कार्बन उत्सर्जन नहीं होता और केवल जलवाष्प एवं गर्मी निकलती है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का बेहतरीन उदाहरण बन गई है।

India First Hydrogen Train कम किराया, तेज सफर

नई हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच करीब 89 किलोमीटर की दूरी कम समय में तय करेगी। रेलवे ने आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए किराया भी सामान्य पैसेंजर ट्रेन के बराबर रखा है। एक बार हाइड्रोजन भरने के बाद ट्रेन लगभग 250 किलोमीटर तक सफर कर सकती है।

Read this: Green Graduation Degree Program : आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय, सीहोर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए 1000 पौधे

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…