,

Gwalior Job Fair: ग्वालियर में 28 जुलाई को मेगा रोजगार मेला, 32 कंपनियां करेंगी भर्ती

Gwalior Job Fair

Gwalior Job Fair नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ग्वालियर में 28 जुलाई को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप युवा संगम के तहत एक दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क में संचालित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

Gwalior Job Fair 32 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा शासकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में 32 निजी कंपनियां भाग लेंगी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 45 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

Gwalior Job Fair इन पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड, मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी, अप्रेंटिस, इलेक्ट्रिशियन, सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप मैनेजर, ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर, सुपरवाइजर, टेलीकॉलर, ड्राइवर, हेल्पर और सुरक्षा जवान सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में Paytm, BharatPe, ICICI Bank, TVS Motor, Flipkart, TeamLease, Tata Strive, Arvind Fashion Group और Uno Minda जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी।

Gwalior Job Fair ये दस्तावेज साथ लाना होगा जरूरी

रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की प्रतियां और अपडेटेड बायोडाटा साथ लाना होगा। हालांकि, मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

Read this: Sleemanabad Tunnel : विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने CM डॉ. मोहन यादव, देश की सबसे लंबी जल-सुरंग से बदलेगी 1450 गांवों की तस्वीर

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…