,

Tamil Nadu Crime News: अस्पताल में भर्ती पत्नी की पति ने की हत्या, बोला- ‘तुम अभी भी जिंदा हो?’ फिर पेट में घोंपा चाकू

Tamil Nadu Crime News

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 36 वर्षीय कविता अपने पति द्वारा किए गए हमले में घायल होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। बताया गया कि दोनों के बीच भोजन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने घर पर ही धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Tamil Nadu Crime News इलाज के दौरान अस्पताल पहुंचा पति, फिर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, आरोपी संतोष कुमार रात में पत्नी से मिलने के बहाने अस्पताल पहुंचा। वहां उसने पत्नी से बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा, “तुम अभी भी जिंदा हो?” और अपने पास छिपाए धारदार हथियार से उस पर दोबारा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई।

Tamil Nadu Crime News मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल परिसर में हुए इस हमले के बाद कविता की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उरैयूर थाना पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Read this: Gurugram Thar Accident: गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: पार्किंग में सो रही नौकरानी पर चढ़ी थार, मौत के बाद शव छोड़कर भागने का आरोप

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…