Report: Neha gupta
Gold Locket Snatching बिहार के आरा शहर में एक उचक्के की चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई जब स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। मामला नवादा थाना क्षेत्र के आरा रेलवे स्टेशन रोड का है, जहां एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया।
Gold Locket Snatching लोगों ने घेरकर पकड़ा, पुलिस को सौंपा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर की है। आरोपी कथित रूप से बच्चे के गले से लॉकेट काटकर भाग रहा था। तभी परिजनों ने शोर मचाते हुए लोगों को घटना की जानकारी दी। “चोर-चोर” की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
Gold Locket Snatching पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पिटाई में घायल हुए आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नवादा थाना क्षेत्र के मोती टोला का निवासी बताया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच जारी है।





