,

Raigarh Bike Theft Gang: रायगढ़ पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 21 चोरी की बाइक बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang

Raigarh Bike Theft Gang: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने वाहन चोरी के एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये है। गिरोह पर रायगढ़, कोरबा, सक्ती और पड़ोसी राज्य ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Raigarh Bike Theft Gang: एक बाइक चोरी की शिकायत से खुला पूरे गिरोह का राज

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच कमला नेहरू पार्क के सामने से चोरी हुई एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की शिकायत के बाद शुरू हुई थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कई जिलों और सीमावर्ती इलाकों में संगठित तरीके से वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स जैसी लोकप्रिय मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था।

READ ALSO: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Raigarh Bike Theft Gang: फरार आरोपियों की तलाश, नेटवर्क की जांच जारी

Raigarh Bike Theft Gang: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच के दौरान दो अन्य फरार आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह का नेटवर्क अन्य जिलों और राज्यों तक कितना फैला हुआ है तथा चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…