,

A tourist speedboat carrying Indian tourists capsized : फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत की आशंका, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

A tourist speedboat carrying Indian tourists capsized

A tourist speedboat carrying Indian tourists capsized वियतनाम के फु क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट अनियंत्रित होकर समुद्र में पलट गई। जानकारी के मुताबिक, इस नाव पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 चालक दल (क्रू मेंबर्स) शामिल थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस दुखद हादसे में 15 लोगों के डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि राहत व बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

A tourist speedboat carrying Indian tourists capsized बंदरगाह लौटते समय हुआ हादसा, रेस्क्यू में आई बाधा

यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:00 बजे हुई। ‘ओशन पीयर आइलैंड कंपनी’ की यह स्पीडबोट पर्यटकों को होन में रूट से आन थोई बंदरगाह की तरफ ला रही थी, तभी न्गोई से महज 400 मीटर की दूरी पर नाव अचानक पलट गई और सभी लोग पानी में गिर गए। पास मौजूद अन्य टूरिस्ट नावों ने तुरंत मदद का प्रयास किया और महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरों और कई पर्यटकों के पलटी हुई नाव के भीतर फंस जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

A tourist speedboat carrying Indian tourists capsized भारतीय दूतावास अलर्ट, जानकारी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर इस घटना की पुष्टि की है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए है। हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय नागरिकों की सहायता और जानकारी साझा करने के लिए आपातकालीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। दूतावास द्वारा जारी किए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

  • हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, और +84 33 452 0414
  • हनोई दूतावास कंट्रोल रूम: +84 91 308 9165

Read this: AAI Vacancy 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा इंटरव्यू से होगा चयन

Aaj ka Rashifal: जानें राशि केअनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 18 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Bhiwani News : ₹4,200 की रिश्वत मांगने वाला पटवारी गिरफ्तार, ₹2,200 लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

रिपोर्ट: जगबीर दुग्गल, भिवानी Bhiwani News : भिवानी। हरियाणा में भ्रष्टाचार के…

Uttarakhand में बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 12 लोगों की मौत की खबर

रिपोर्ट- महेश पंवार Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, तूफान अकवान…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 66 गांवों के किसानों…

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…