हाईवे स्थित वाईवाई प्लाजा को एसडीएम ने कराया सील

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

फिरोजाबाद: शिकोहाबाद हाईवे स्थित होटल में अवैध शराब एवं देह व्यापार होने की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस एवं आबकारी टीम के साथ होटल में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान होटल से शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन एक प्रेमी युगल को टीम ने पकड़ा है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है एसडीएम शिकोहाबाद को सूचना मिली थी कि हाईवे स्थित होटल वाई वाई प्लाजा में देह व्यापार हो रहा है। इस सूचना के मिलने के बाद एसडीएम कृतिराज ने, तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार, सीओ प्रवीण तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर होटल
में छापेमारी की। टीम की इस कार्रवाई से होटल कर्मियों के होश उड़ गए। टीम ने इस कार्रवाई के दौरान एक प्रेमी युगल और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जबकि होटल से शराब बरामद नहीं हुई है। पुलिस पकड़े गए प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है। वहीं टीम को जांच के दौरान होटल के पंजीकरण से लेकर अन्य कागजात होटल स्वामी नहीं दिखा सका। इसके चलते एसडीएम ने होटल को सील करा दिया। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया होटल से एक प्रेमी युगल को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। होटल को सील कर दिया गया है।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक