,

निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में पहुँचे बॉबी पँवार व त्रिभुवन चौहान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bobby Panwar and Tribhuvan Chauhan arrived in support of the independent candidate.

जनपद रुद्रप्रयाग में निकाय चुनावों की सरगर्मीयाँ तेज होने लगी है,राष्ट्रीय दलों के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

बताते चले कि रुद्रप्रयाग नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए काँग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे युवा नेता सन्तोष रावत के समर्थन में आज देहरादून के युवा आंदोलनकारी बॉबी तथा केदारनाथ सीट से उभर कर सामने आए निर्दलीय प्रत्याशी युवा नेता त्रिभुवन चौहान सहित बड़ी संख्या में जनता ने रैली निकाली और जनसभा की।

बेरोजगार युवाओं के नेता बॉबी पँवार और पत्रकार त्रिभुवन चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में पहुँची भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि काँग्रेस-बीजेपी ने संघर्षशील युवाओं को आगे बढ़ने से रोकने का काम किया है, राज्य बने 25 साल बाद भी हम मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन्तोष रावत एक संघर्षशील युवा है ऐसे युवा को अपना आशीर्वाद वोट के रूप अवश्य करें।

वहीं काँग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी सन्तोष रावत ने काँग्रेस पर पैसों में टिकट बांटने,ओर धन बल, साड़ी ,सामान बाँटकर वोट खरीदने का आरोप लगाया है, कहा कि 23 जनवरी को जनता तय करेगी, कि पैसों की अटैची भारी है या जनता के लिए किया संघर्ष भारी है।

Trump के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंचा पैसेंजर विमान, वॉशिंगटन में मचा हड़कंप; जांच शुरू

Trump: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक हेलीकॉप्टर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. रायगढ़ में शिवा सारथी गैंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भिंड में सहायक सचिव

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व