सैफ अली खान के हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना को लेकर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। गरिफ्तार किया गया शख्स वैसा ही दिख रहा है जैसा कि सैफ के घर में हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा था। इस मामले में मुंबई डीसीपी ने जानकारी दी है कि संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन लाया गया है। पुलिस के अनुसार उक्तस शख्स हाउस ब्रेकिंग का आरोपी रहा है, उस पर पहले भी हाउस ब्रेकिंग के मामले दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस संदिग्ध शख्स से पूछताछ करने में जुटी है। पूछताछ के बाद बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलिस पूछताछ के बाद होगा मामले का खुलासा

यहां बताते चलें कि सैफ अली खान पर मुंबई, बांद्रा स्थित उनके घर पर ही 16 जनवरी की रात को जानलेवा हमला किया गया था। बताया गया कि हमलावर शख्स चोरी करने की नीयत से सैफ के घर में दाखिल हुआ था। मैट से हाथापाई के दौरान बचाने पहुंचे सैफ पर हमलावर ने चाकू से कई वार किए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सैफ के घर में 56 साल की स्टाफ नर्स एलियामा फिलिप भी मौजूद थी। हमलावर ने उस पर हमला किया था, ऐसे में वो भी शिकायतकर्ता है। इस घटना में स्टाफ नर्स को भी चोटें आई हैं। इस मामले ने पुलिस ने स्टाफ नर्स फिलिप समेत घर में काम करने वाले अन्य स्टाफ और बिल्डिंग के गार्ड व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उद्यमशीलता से भारत को एक बार फिर बनाएंगे सोने की चिड़िया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…यह भी पढ़े

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन

Jamtara  जामताड़ा में चक्का जाम: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में हाईवे पर उतरे श्रमिक और किसान

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara  : केंद्रीय श्रमिक संगठनों, ग्रामीण मजदूर संघों और

Muzaffarnagar एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'जीरो टॉलरेंस'

Ujjain : उज्जैन में गूंजा ‘निजीकरण विरोधी’ नारा, आज देशव्यापी हड़ताल में सड़कों पर उतरे श्रमिक

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सिटी ट्रेड यूनियन

Datia: जमीन के लालच में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, आरोपी हिरासत में

Report: Vijay Datia (मध्य प्रदेश): जिले के जिगना थाना क्षेत्र के अंतर्गत

देशभर में Coal Workers Strike: चार लेबर कोड के विरोध में खदानों में कामकाज ठप

एसईसीएल बैकुंठपुर समेत देशभर के कोयला उद्योग में मजदूरों का आक्रोश अब

दुर्ग के रॉयल एकेडमी स्कूल में Expired Food Controversy

Expired Food Controversy: दुर्ग जिले के ग्राम Pauwara में संचालित रॉयल एकेडमी