,

10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का मंत्रोच्चारण के साथ महाकुंभनगर में हुआ स्वागत

महाकुंभनगर : महाकुंभ 2025 के अवसर पर विदेश मंत्रालयए भारत सरकार द्वारा आयोजित 10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल का बुधवार को महाकुंभनगर में मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधियों के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह दल अपराह्न में प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचाए जहां से उन्हें अरैल स्थित टेंट सिटी ले जाया गया। टेंट सिटी पहुंचने पर दल के सदस्यों का स्वागत मंत्रोच्चारणए पुष्पवर्षा और पारंपरिक रीति.रिवाजों के साथ किया गया।

दल ने टेंट सिटी में विश्राम के बाद देर शाम में महाकुंभ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें महाकुंभ के ऐतिहासिकए धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने मेला क्षेत्र की भव्यता की प्रशंसा की। मॉरीशस से आए कंटेंट क्रिएटर डेमियन ने कहा कि यहां आकर ऐसा महसूस होता है जैसे हम इतिहास और परंपरा के हिस्से बन रहे हैं। यह अनुभव हमारी संस्कृति और वैश्विक परिवार को जोड़ने का प्रतीक है।ष् वहींए गयाना से आए दिनेश प्रसाद ने इसे अपने जीवन का सबसे खास पल बताते हुए कहा कि महाकुंभ का यह अनुभव मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है।

दल के सदस्य 16 जनवरी 2025 को त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे और उसके बाद हेलीकॉप्टर से महाकुंभ क्षेत्र का हवाई अवलोकन करेंगे।

इस अंतर्राष्ट्रीय दल में फिजीए फिनलैंडए गयानाए मलेशियाए मॉरीशसए सिंगापुरए दक्षिण अफ्रीकाए श्रीलंकाए त्रिनिदाद एंड टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात ;यूएईद्ध के प्रतिनिधि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “सेना दिवस” पर दी शुभकामनाएं...यह भी पढ़े

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…