Temple Accident : महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर हादसे में अब तक 6 श्रद्धालुओं की मौत, 30 से 35 लोग घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Temple Accident roof collapse mh parbhani

Temple Accident : महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभा मंडप की छत अचानक गिरने से कई श्रद्धालु मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद थी। कीर्तन और महाप्रसाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मंडप का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

Temple Accident : मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Temple Accident : निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मंदिर के सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मंडप की छत अचानक ढह गई। छत गिरने के साथ ही भारी मात्रा में मलबा, लोहे की सरिए और निर्माण सामग्री नीचे मौजूद लोगों पर आ गिरी, जिससे कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए।

Temple Accident : CCTV में कैद हुई घटना

हादसे का पूरा घटनाक्रम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तभी मंडप की छत अचानक गिर गई और चारों ओर भगदड़ मच गई।

Temple Accident : प्रशासन ने शुरू की जांच

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता पर है।

ये भी जानिए Amit Shah Shiv Sena : अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला, बोले- अब सिर्फ एक ही शिवसेना है

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG