सहरानपुर: थाना तीतरो के गांव रादौर में कॉलेज की जमीन पर गेट लगाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
आपको बता दे कि रादौर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में आर्य वैदिक इंटर कालेज की जमीन पर गेट को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते इस विवाद ने विकराल रूप ले लिया और दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंटे बरसाने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया और इस विवाद में घायल हुए कुछ लोगों को गंगोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस की टीमों ने गांव मे डेरा जमा लिया है।





