,

Illegal Cough Syrup : ऊपर कुरकुरे के पैकेट, नीचे नशीला कफ सिरप, STF ने 80 हजार के इनामी समेत 5 आरोपियों को दबोचा

Illegal Cough Syrup : STF की बड़ी कार्रवाई

Illegal Cough Syrup : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध नशीले कफ सिरप के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपये के इनामी आरोपी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 3 नाबालिगों सहित कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Illegal Cough Syrup

MP Weather Alert : भोपाल-जबलपुर समेत 41 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Illegal Cough Syrup : फैक्ट्री पर पड़ा था छापा

STF ने 28 और 29 मई की रात भोपाल के पटेल सिटी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इसके बाद गांधीनगर स्थित फैक्ट्री से करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की कफ सिरप की बोतलें और अन्य सामग्री बरामद की गई थी।

Illegal Cough Syrup : विंध्य और महाकौशल तक फैला नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ कि अवैध कफ सिरप की सप्लाई मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्र तक की जा रही थी। STF को सतना और जबलपुर में भी ऐसे ठिकानों की जानकारी मिली है, जहां इस नशीले सिरप की खेप पहुंचाई जाती थी।

Illegal Cough Syrup : कुरकुरे के पैकेटों में छिपाकर तस्करी

Ladli Behna Yojana Installment : सीएम मोहन यादव आज केसली में करेंगे बड़ी सौगातों की बारिश, लाड़ली बहनों के खातों में भेजेंगे 1835 करोड़ रुपए

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुलिस और जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए ट्रकों में सबसे ऊपर कुरकुरे के पैकेट रखे जाते थे, जबकि नीचे बड़ी मात्रा में अवैध कफ सिरप छिपाकर ले जाया जाता था। इसी तरीके से लंबे समय से यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।

Illegal Cough Syrup : कई राज्यों तक पहुंच सकती हैं जांच की कड़ियां

STF की टीम ने बैतूल, नई दिल्ली, सीहोर सहित कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क के आर्थिक लेनदेन और अन्य राज्यों से जुड़े संबंधों की भी जांच कर रही हैं।

Illegal Cough Syrup : अवैध कारोबार पर जारी रहेगा शिकंजा

STF अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों और अवैध कफ सिरप के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा