,

Rain Relief : बारिश और आकाशीय बिजली से जनहानि पर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश

Rain Relief : सीएम योगी ने जताया शोक

Rain Relief : उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि और पशुहानि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

Rain Relief

Aaj Ka Panchang 14 June 2026: आज चतुर्दशी और अमावस्या का विशेष संयोग, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त और नक्षत्र

Rain Relief : कासगंज, चंदौली, मीरजापुर और बाराबंकी की घटनाओं का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने कासगंज, चंदौली, मीरजापुर और बाराबंकी जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि तथा पशुहानि की घटनाओं का संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Rain Relief : वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि आंधी, बारिश और ओलावृष्टि जैसी परिस्थितियों को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें। उन्होंने अधिकारियों से आमजन के बीच जाकर समस्याओं को सुनने और राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर शासन को तुरंत जानकारी दी जाए।

Rain Relief : घायलों के बेहतर उपचार पर जोर

मुख्यमंत्री ने घायलों की स्थिति की भी जानकारी ली और संबंधित मंडलों के आयुक्त, जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों को समय पर दवाएं, उपचार और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सीएम योगी ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Rain Relief : लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Tea For Weight Loss : पेट, जांघ और कमर की चर्बी घटाने में मददगार है जीरा-धनिया-सौंफ की चाय, जानें फायदे और बनाने का तरीका

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंधी और बारिश के समय होर्डिंग, ग्लोसाइन बोर्ड, बिजली के खंभों और तारों के पास खड़े होने से बचें। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की भी सलाह दी गई है।

Rain Relief : आपदा राहत को लेकर सरकार सतर्क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोहराया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाई जाए।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा