,

Encroachment Action : मगरलोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान युवक ने किया जहर सेवन, हालत गंभीर

Encroachment Action : अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, मची अफरा-तफरी

Encroachment Action : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। छिपली गांव में बुल्डोजर कार्रवाई के बीच पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने कथित तौर पर जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Encroachment Action

Tea For Weight Loss : पेट, जांघ और कमर की चर्बी घटाने में मददगार है जीरा-धनिया-सौंफ की चाय, जानें फायदे और बनाने का तरीका

Encroachment Action : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से चम्पा लाल साहू को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Encroachment Action : पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

MP Law and Order Review : गृह विभाग की समीक्षा, पुख्ता हो कानून व्यवस्था ,बेहतर कानून व्यवस्था के लिए अफसर रहें मुस्तैद

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रशासन ने द्वेषपूर्ण भावना से कार्रवाई की है। उनका कहना है कि गांव में कई अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण है, लेकिन उन्हें संरक्षण देते हुए केवल दो परिवारों के खिलाफ ही कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई में निष्पक्षता नहीं बरती गई और चयनात्मक तरीके से बुल्डोजर चलाया गया।

Encroachment Action : मटेरियल हटाने को लेकर बढ़ा विवाद

मौके पर मौजूद मगरलोड तहसीलदार देवेंद्र भारद्वाज ने अतिक्रमण से जुड़े मटेरियल को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इस निर्णय का परिजनों ने विरोध किया और नाराजगी जताई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

Encroachment Action : एसडीएम के आदेश पर रुका मटेरियल स्थानांतरण

स्थिति को देखते हुए एसडीएम नभ सिंह कोसले ने हस्तक्षेप किया और मटेरियल के स्थानांतरण की प्रक्रिया को तत्काल रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच माहौल कुछ शांत हुआ।

Encroachment Action : पुलिस और पंचायत प्रतिनिधि रहे मौजूद

पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल और पंचायत प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…