जिला कोण्डागांव के थाना पुंगारपाल क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर निकली थीं कोण्डागांव की डीआरजी व बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम।
जिला कोण्डागांव में उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.01.2025 को जिला कोण्डागांव के अंदरूनी क्षेत्रों एवं आस-पास जंगल-पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति बनी हुई है उक्त सूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा नक्सली गस्त सर्चिग अभियान हेतु रवाना हुए थे, कि अभियान के दौरान ग्राम तुमड़ीवाल जंगल-पहाड़ी क्षेत्र का घेराबंदी कर सुरक्षा पूर्वक सचिंग करने पर भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया।





