बर्फीली हवा और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत ठंडी हवा और कोहरे के आगोश में हैं। यूपी,बिहार,राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, घना कोहरा है और विजिविलिटी भी काफी कम है। बीते दिनों हल्की बारिश के बाद ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली में शनिवार रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन रविवार सुबह से मौसम साफ हो गया। हालांकि, सोमवार को शहर में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है। बारिश के बाद प्रदूषण में अस्थायी कमी आई थी, लेकिन रविवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फिर से 300 के पार पहुंच गया। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

पंजाब और हरियाणा में कोहरा, बारिश की संभावना

पंजाब और हरियाणा में कोहरा और ठंड गंभीर रूप ले रहे हैं। पंजाब में आज और अगले दो दिनों तक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरियाणा में भी स्थिति समान बनी हुई है। चंडीगढ़ में घने कोहरे का असर देखा जा सकता है। दोनों राज्यों में 15 जनवरी को गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना भी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, मेरठ, और मुरादाबाद समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बिहार और राजस्थान में भी कोहरे और ठंड का प्रकोप जारी है। बिहार के गया और जमुई जैसे इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में भीषण ठंड

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ठंड चरम पर है। हिमाचल और उत्तराखंड में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस में रहने की संभावना है। इन इलाकों में ठंड के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड और कोहरे से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। सर्दी के इस मौसम में गर्म कपड़े पहनें और खासतौर पर सुबह और रात में यात्रा करने से बचें।

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों