,

World Environment Day: सीएम डॉ. यादव करेंगे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

https://swadeshlive.com/world-environment-day-cm-dr-mohan-yadav-message/

World Environment Day: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। कार्यक्रम में 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्कुलर इकॉनॉमी विषय से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को एवं इन्टैक द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों, सर्कुलर इकॉनॉमी तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी प्रदर्शन और प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल होंगे।

“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। रोपे गए पौधों का जियो-टैगिंग कर उनका पंजीयन मेरी लाइफ (Meri LiFE) पोर्टल पर किया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से जियो-टैग्ड पौधों की निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। वर्ष 2024 में प्रारंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश में अब तक करोड़ों पौधे रोपे जा चुके हैं। यह अभियान 5 जून से 30 सितम्बर 2026 तक जन-सहभागिता के साथ प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा।

World Environment Day: पर्यावरणविद रखेंगे विचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और जन-भागीदारी आधारित पौधारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिला स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष आयोजन संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘इंस्पाइर्ड बाइ नेचर, फॉर क्लाइमेट एंड फॉर अवर फ्यूचर’ तथा देशव्यापी संदेश ‘नॉउ फऱॉर क्लाइमेट’ पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास लक्ष्यों पर विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों और पर्यावरणविदों द्वारा विचार रखे जाएंगे। यह आयोजन प्रदेश में पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करने और समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

World Environment Day: जिला स्तर पर होंगे कई कार्यक्रम

सभी जिलों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां, रैलियां, चित्र कला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, पौध-रोपण अभियान, स्वच्छता गतिविधियां तथा पर्यावरण शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र तथा स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला स्तर पर ‘एक पेड़ – अनेक जीवन’ तथा ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए हमारा भविष्य’ विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन, प्लास्टिक-मुक्त वातावरण, स्वच्छता और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

read also: MP को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : CM डॉ. यादव

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना