,

Abduction / Kidnapping: डबरा में दुस्साहस: सैलून से छात्र का दिनदहाड़े अपहरण, कट्टों के बट से पीटा; सिख समाज के हंगामे के बाद 7 पर FIR

- Advertisement -
Ad imageAd image
Abduction / Kidnapping

Report: Santosh Saravgee

Abduction / Kidnapping: : ग्वालियर जिले के डबरा शहर में बदमाशों और गुंडों के हौसले बुलंद हैं। शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक छात्र का दिनदहाड़े कट्टे की नोंक पर अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने छात्र को बंधक बनाकर अलग-अलग सुनसान जगहों पर ले जाकर अवैध हथियारों के बटों से बेरहमी से पीटा। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी और नाकाबंदी के चलते खुद को घिरता देख आरोपी छात्र को हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। इस वारदात के बाद डबरा शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Abduction / Kidnapping: कटिंग कराते समय बाइक पर किया अगवा, हथियारों से की मारपीट

सिटी थाना पुलिस के अनुसार, ग्राम हासखेड़ी का रहने वाला छात्र गुरमंत सिंह बस स्टैंड के पास एक सैलून (Saloone) में बाल कटवाने गया था। इसी दौरान वहां हर्ष रावत, कपिल रावत, अरुण रावत अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचे। आरोपियों ने सैलून के भीतर ही गुरमंत के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया। पीड़ित छात्र के मुताबिक, आरोपी उसे तिवारी गार्डन रोड सहित शहर के कई सूनसान इलाकों में ले गए, जहां उन्होंने कट्टे और पिस्तौल के बटों से उसकी बर्बरतापूर्वक पिटाई की।

Abduction / Kidnapping: पुलिस की नाकाबंदी से डरे बदमाश, सहराई पुल के पास छात्र को पटका

घटना की खबर जैसे ही फैली, पीड़ित के परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और शहर के चारों तरफ तगड़ी नाकाबंदी कर दी। पुलिस की इस त्वरित सक्रियता की भनक लगते ही अपहरणकर्ताओं के पैर उखड़ गए। पकड़े जाने के डर से आरोपी छात्र गुरमंत को ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित सहराई पुल के पास अधमरी हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गए। इसके बाद पीड़ित ने एक राहगीर के मोबाइल से अपने परिवार को लोकेशन की सूचना दी।

Abduction / Kidnapping: सिख समाज के आक्रोश के बाद झुकी पुलिस, लगी अपहरण की धाराएं

दिनदहाड़े मुख्य बाजार से सिख समाज के युवक के किडनैपिंग की इस वारदात से पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग और सिख समाज के प्रतिनिधि सिटी थाने पहुंच गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस केवल साधारण मारपीट का केस दर्ज करने की तैयारी में थी, लेकिन समाज के कड़े विरोध और भारी दबाव के बाद पुलिस ने बैकफुट पर आते हुए देर रात मुख्य आरोपी हर्ष, कपिल, आर्यन, ध्रुव, अरुण समेत दो अज्ञात (कुल 7 आरोपी) के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

Abduction / Kidnapping: आरोपियों की तलाश में दबिश, जल्द होंगे सलाखों के पीछे — SDOP

डबरा के एसडीओपी (SDOP) सौरभ कुमार ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छात्र के सनसनीखेज अपहरण मामले में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद और गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर रवाना कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी फरार गुंडों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Read this: Jamwant Project Failure: भालुओं की सुरक्षा-संवर्धन योजना में बड़ा झटका, भीषण गर्मी में मादा भालू की मौत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

Gold Silver Price Today: सोना ₹984 उछला, चांदी ₹117 महंगी, जानें आज के नए रेट

Gold Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और

‘Laughter Chefs 3’ के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, ग्रैंड फिनाले में रचा इतिहास

Laughter Chefs 3: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट'

Netanyahu UN Visit: ‘मैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा’… ममदानी की चेतावनी पर नेतन्याहू का पलटवार

Netanyahu UN Visit: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, प्रदर्शनकारियों ने UN और OIC से मांगी मदद

PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शनों ने

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कांकेर में मलेरिया का

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 6 जिलों

Lucknow news: एसजीपीजीआई ने रचा इतिहास, 6 वर्षीय बच्ची की सफल रोबोटिक थायरॉयड सर्जरी

Report: Vandna Rawat Lucknow news:लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI)