,

युवा दिवस पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद पर रंगोली

- Advertisement -
Ad imageAd image
The world's largest rangoli on Swami Vivekananda

भोपालः मध्यप्रदेश के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती इस बार खास रही। दरअसल इस बार भोपाल में स्वामी विवेकानंद की थ्रीडी रंगोली बनाई गई। खास बात तो यह रही कि इस रंगोली को गोल्डन बुक आॅफ रिकॉर्ड में स्थान मिला है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवा शक्ति मिशन को लांच कर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। इस रंगोली का अनावरण भी सीएम मोहन यादव ने किया। रंगोली में स्वामी विवेकानंद के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम मोहन यादव की भी तस्वीरें उकेरी गई।

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश प्रगति कर रहा है


इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। मुझे गर्व है कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। प्रधानमंत्री मोदी के ज्ञान गरीब,युवा,अन्नदाता,नारी शक्ति की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश में आज से युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्यप्रदेश ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी द्वारा बनाई गई अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध यह रंगोली भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक हैए जो प्रदेश के प्रत्येक युवा को मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊँचा करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगी।

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई रंगोली


युवा दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनी श्विश्व की सबसे बड़ी 3d रंगोली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जैसे ही शौर्य स्मारक में कदम रखा, वैसे ही सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उन पर फूलों की बारिश की। ये देखकर सीएम यादव ने खुद भी बच्चों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने इस दौरान कई बच्चों से बात की और उनके सिर पर हाथ रखा। उसके बाद उन्होंने शौर्य स्मारक में स्थापित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता

Indonesia में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, मची अफरा-तफरी

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता के