,

Bhilai में ‘फेक मैरिज पार्टी’ को लेकर बवाल, विरोध के बाद पुलिस ने रिसोर्ट मैनेजर पर की कार्रवाई

https://swadeshlive.com/bhilai-fake-marriage-party/

Report by: Vishnu Gautam

Bhilai से एक अनोखे लेकिन विवादित आयोजन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में ‘फेक मैरिज पार्टी’ नाम से इवेंट आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही हिंदू संगठनों के विरोध के कारण विवाद खड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और रिसोर्ट प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Bhilai: सोशल मीडिया पर किया गया था इवेंट का प्रचार

जानकारी के मुताबिक Kosi Resort में 30 मई को ‘फेक मैरिज पार्टी’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजित होना था। इस इवेंट का सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर प्रचार किया गया था।

Bhilai

आयोजकों की ओर से युवाओं को आकर्षित करने के लिए 499 रुपये की कपल एंट्री फीस रखी गई थी। प्रचार सामग्री में युवक-युवतियों से दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार होकर आने की अपील भी की गई थी।

Bhilai: शादी जैसा नकली सेटअप तैयार करने की थी योजना

इवेंट को खास बनाने के लिए रिसोर्ट में पूरी तरह शादी जैसा माहौल तैयार करने की योजना बनाई गई थी। इसमें मंडप, सजावट और अन्य व्यवस्थाएं भी शामिल थीं ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को वास्तविक शादी जैसा अनुभव मिल सके।

इसी बात को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और इसे भारतीय विवाह संस्कार और परंपराओं का मजाक बताया।

Bhilai: हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी हिंदू युवा मंच और अन्य संगठनों को मिली, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रिसोर्ट पहुंच गए। वहां उन्होंने आयोजन का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया।

स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तुरंत हस्तक्षेप किया।

Bhilai: रिसोर्ट मैनेजर पर हुई कार्रवाई

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के आधार पर रिसोर्ट मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

इसके बाद रिसोर्ट प्रबंधन ने विवाद को देखते हुए ‘फेक मैरिज पार्टी’ कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया।

Bhilai: पुलिस ने कही संवेदनशीलता बनाए रखने की बात

मामले को लेकर Satyaprakash Tiwari ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि रिसोर्ट में ‘फेक मैरिज पार्टी’ नाम से आयोजन किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान रिसोर्ट प्रबंधन ने स्वीकार किया कि इस प्रकार का आयोजन भारतीय रीति-रिवाजों के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

उन्होंने बताया कि स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाल लिया गया है और लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

Bhilai: सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को लेकर पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों और आयोजनकर्ताओं से अपील की है कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखें। पुलिस का कहना है कि किसी भी आयोजन से समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

read also: Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की फिर अपील, भारत से समझौते का सम्मान करने की मांग

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना