Padma Vibhushan : धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने लिया सम्मान; हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Padma Vibhushan : राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह आयोजित

Padma Vibhushan : सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान कला, खेल, साहित्य और सामाजिक सेवा समेत कई क्षेत्रों में योगदान देने वाली 66 हस्तियों को सम्मान मिला।

Padma Vibhushan :धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Padma Vibhushan

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति भवन में रिसीव किया। सम्मान ग्रहण करते समय समारोह भावुक हो उठा। धर्मेन्द्र की बेटी आहना देओल की आंखों में आंसू दिखाई दिए, जिसने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।

Padma Vibhushan : हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इसी वर्ष वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। हरमनप्रीत की लीडरशिप और लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।

Padma Vibhushan : 131 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

सरकार की ओर से वर्ष 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं। पहले चरण में 66 लोगों को सम्मानित किया गया है, जबकि बाकी 65 विजेताओं को अगले चरण में पुरस्कार दिए जाएंगे। दूसरे चरण की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Padma Vibhushan : कला और खेल जगत के लिए खास रहा समारो

इस बार का पद्म पुरस्कार समारोह कला, सिनेमा और खेल जगत के लिए विशेष माना जा रहा है। एक ओर धर्मेन्द्र जैसे दिग्गज अभिनेता को देश ने श्रद्धांजलि दी, वहीं दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर जैसी खिलाड़ियों की उपलब्धियों को राष्ट्रीय सम्मान मिला।

Poaching Case : हरिद्वार टाइगर शिकार कांड में मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने किया सरेंडर

Poaching Case : रोशनाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण, वन विभाग और वकीलों में

Jhiram Ghati: झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी पर फिर गरमाई सियासत

Jhiram Ghati: कांग्रेस ने न्याय में देरी का मुद्दा उठाया Jhiram Ghati:

Coal Gasification: कोरबा में कोल गैसीफिकेशन से यूरिया उत्पादन की संभावनाएं बढ़ीं

Coal Gasification: संसदीय समिति की बैठक में उर्वरक आत्मनिर्भरता पर मंथन Coal