,

भिंड: गरीबों के राशन पर डाका, 18 लाख के अनाज में की हेराफेरी, जेल की हवा खाएगा दुकान संचालक!

Bhind: Poor people's ration looted

भिंड: केंद्र सरकार गरीबों निःशुल्क अनाज मुहैया करा रही है, इस पर हर साल करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। लेकिन गरीबों के इस राशन पर उचित मूल्य की दुकान संचालक डांका डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भिंड जिले की मेहगांव तहसील के गढ़ी गांव में सामने आया है। यहां दुकान संचालक पर 18 रुपए के अनाज और सामग्री की हेराफेरी का आरोप लगा है।

गढ़ी:उचित मूल्य की दुकान में लाखों का भ्रष्टाचार

दुकान संचालक मनोज भदोरिया के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी इसलिए खाद्य अधिकारी ने मेहगांव थाने में कराया मामला दर्ज। दरअसल गढ़ी गांव में उचित मूल्य की दुकान की हेराफेरी को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। उचित मूल्य की दुकान का संचालक मनोज भदोरिया लगातार भ्रष्टाचार करता चला जा रहा था । इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कई शिकायती आवेदन मिले, आवेदनों को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने बारीकी से जांच की तो मनोज भदोरिया दुकान संचालक उचित मूल्य की दुकान में दोषी पाया गया। इसको लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मेहगांव थाने में पहुंच कर दिया आवेदन और मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी से बातचीत में उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़िए: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 128 युवाओं से की गई धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिंड में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…