,

Damoh : दमोह में खजाना! निर्माणाधीन मकान की नींव से निकले चांदी के प्राचीन सिक्के; 35 किलो चांदी का घड़ा मिलने की चर्चा से मचा हड़कंप

Damoh

Damoh (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशवंत चौक और महाकाली चौक के बीच एक मकान के निर्माण कार्य के दौरान जमीन के अंदर से चांदी के प्राचीन सिक्के निकले हैं। नींव की खुदाई के दौरान खजाना मिलने की खबर जैसे ही शहर में फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Damoh सूचना मिलते ही दौड़ा प्रशासनिक अमला, खुदाई कार्य तत्काल रोका

जमीन से बेशकीमती सिक्के निकलने की भनक लगते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी (IPS) के कड़े निर्देशों पर प्रशासनिक टीम हरकत में आ गई। तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी और कोतवाली थाना प्रभारी (TI) मनीष कुमार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से निर्माण कार्य को वहीं रुकवा दिया है और पूरे परिसर को अपने घेरे में लेकर सील कर दिया है।

Damoh 42 सिक्कों की बरामदगी का दावा, पर मजदूरों ने कहा— ‘निकला है 35 किलो चांदी का घड़ा’

इस पूरे मामले में अब दावों को लेकर पेच फंसता नजर आ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, अब तक शुरुआती तौर पर करीब 42 प्राचीन चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं, जिनकी ऐतिहासिकता और प्राचीनता का आकलन करने के लिए पुरातत्व विभाग (Archaeology Department) को सूचित कर दिया गया है।

दूसरी ओर, मौके पर खुदाई कर रहे मजदूरों ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए मीडिया को बताया कि जमीन के भीतर से करीब 35 किलोग्राम चांदी के सिक्कों से भरा एक पूरा घड़ा निकाला गया है। हालांकि, मकान मालिक/शिक्षक द्वारा मजदूरों के इस दावे को सिरे से खारिज और झुटलाया जा रहा है।

Damoh सरकारी खजाने (कोषालय) में जमा होंगे सिक्के, जांच शुरू

तहसीलदार रॉबिन जैन ने बताया कि नियमानुसार भूगर्भ से प्राप्त सभी प्राचीन सिक्कों को शासकीय संपत्ति मानते हुए जब्त कर लिया गया है, जिन्हें जल्द ही जिला कोषालय (Treasury) में सुरक्षित जमा कराया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम अब इस बात की बारिकी से तफ्तीश कर रही है कि क्या वाकई सिक्कों से भरा घड़ा मिला था और कहीं सिक्कों की बड़ी खेप को छिपाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है।

Read this: Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…