,

Traffic Action : बीजापुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, विशेष चेकिंग अभियान में 23 चालान

Traffic Action : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चला विशेष अभियान

REPORT : KUSHAL CHOPRA

Traffic Action : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के निर्देशन और यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में संचालित किया गया।

Traffic Action

Traffic Action : तेज रफ्तार और बिना सीट बेल्ट वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने कुल 23 प्रकरण दर्ज करते हुए 17 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला।

Traffic Action : वाहन चालकों को किया जागरूक

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Traffic Action : हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर

यातायात प्रभारी केशव ठाकुर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और यातायात संकेतों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर लोग न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं।