,

Gourela BJP Protest: गौरेला में भाजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन

Gourela BJP Protest

Gourela BJP Protest: गौरेला के संजय चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकिरिहा के निर्देश पर आयोजित किया गया।

Gourela BJP Protest: संजय चौक में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर अमर्यादित टिप्पणी का लगाया आरोप

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के समर्थन में भी कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

Gourela BJP Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के समर्थन में लगे नारे, सार्वजनिक माफी की मांग

प्रदर्शन में भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की निगरानी में पूरा विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

read also: Hormuz Strait संकट का असर, देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 दिन में तीसरी बढ़ोतरी

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…