‘असम की लड़कियां लड़कों को बकरा बनाकर संभोग करती है’, अभिषेक कर के बयान पर सीएम ने लिया संज्ञान, FIR दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM took cognizance of Abhishek Kar's statement 'Girls of Assam convert boys into goats and have sex', FIR registered

फाईनेंस से जुड़ी रौचक जानकारियों को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिषेक कर विवादों में फंस गए है। उनका एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह वीडियो उनके एक पॉडकास्ट का है, जिसमें उन्होंने रिया उपरेती नाम की यूट्यूबर से बातचीत की है। इस वीडियो में अभिषेक कर कहते नज़र आ रहे है कि, असम के कई गांव ऐसे हैं, ‘जहां लड़कियां युवकों को अपने जादू से बकरी या दूसरे जानवर बनाकर ले जाती हैं और वापस इंसान बनाकर संभोग करती हैं’। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से विवाद शुरू हो गया है। असम के कई लोगों ने इस बयान की निंदा की है। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले पर संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। सीएम ने अभिषेक और रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद अभिषेक ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। अभिषेक कर एक लोकप्रिय फिनैंशियल इंफ्युएंसर हैं। वह अक्सर विभिन्न पॉडकास्ट पर निवेश और स्टार्टअप से संबंधित विषयों के बारे में बोलते हैं। अभिषेक कर के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


असम के गांव का किया जिक्र

अभिषेक ने रिया उप्रेती नामक एक यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट किया। वीडियो इसी पॉडकास्ट का है। इसमें अभिषेक असम के इतिहास और परंपराओं पर अस्वीकार्य टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘असम में एक गांव है, जहां लड़कियों को आज भी वह सिद्धि है कि वे लड़कों को अपनी तंत्र विद्याओं से बकरी या दूसरे जानवर बना देती हैं। वे उन्हें ले जाकर रात को वापस इंसान बनाते हैं और उनके साथ संभोग करती हैं।’

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- करें एफआईआर

इस वीडियो को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि गलत सूचना फैलाने के लिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुछ ही घंटों के भीतर अभिषेक कर ने एक और वीडियो जारी किया और इस मामले में माफी मांगी।

सामने आया, अभिषेक कर की माफी वाला वीडियो

अभिषेक कर ने सीएमओ की पोस्ट के नीचे अपनी वीडियो माफी पोस्ट की और कहा कि उन्होंने पॉडकास्टर से उस विशेष क्लिप को हटाने के लिए कहा था जिसने लोगों को नाराज किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लोगों, असम के मुखअयमंत्री, पुलिस अफसर और हर संबंधित पक्ष से माफी मांगता हूं, जो आहत हुए हैं। इसका उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। आगे भी इस बात को ध्यान में रखा जाएगा कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों

हाथ जोड़कर मांगी माफी

वीडियो में अभिषेक कर हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, न ही मैं अराजकता पैदा करना चाहता था।, लेकिन यह इस तरह से होगा नहीं पता था। अगर किसी को चोट लगी है तो मैं माफी मांगता हूं।’ उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक मंचों पर बोलने से पहले डेटा के द्वितीयक स्रोतों पर निर्भर रहते हुए अधिक सावधान रहेंगे

MPPSC Exam Rules 2026 के लिए सरकार ने मांगे सुझाव, 5 जून तक भेज सकेंगे आपत्तियां और राय

MPPSC Exam Rules : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया नया परीक्षा प्रारूप

Uttarkashi के जंगलों में भीषण आग, आश्रम और ग्रामीणों की गोशालाओं पर मंडराया खतरा

report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में

Bhilai में युवक की संदिग्ध मौत, मारपीट के बाद घर में मिला शव

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के पुरैना स्टोर पारा इलाके में

Katihar: सालमारी पुलिस ने ट्रैक्टर और मक्का लूटकांड का किया भंडाफोड़, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार)। बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत सालमारी थाना

Raipur: रेलवे ट्रैक के पास मिली संदिग्ध लाश, इलाके में सनसनी

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक संदिग्ध

Chamoli में जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, मुआवजे की मांग

Report by: Neeraj Kandari Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगल की

Kurukshetra: विदेश भेजने के नाम पर 4.70 लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: GURDEEP SINGH GUJRAL Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने