Rohtas : रोहतास में फिल्मी ड्रामा: खुद के ‘मर्डर’ की झूठी साजिश रच प्रेमी संग भागी नाबालिग, घर में फैलाया था मुर्गे का खून

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohtas

Report: Avinash shrivastva

Rohtas बिहार के रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और परिजनों को 15 दिनों तक गहरे सस्पेंस में रखा। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने प्रेम प्रसंग को अंजाम देने के लिए खुद की हत्या का ऐसा खौफनाक ताना-बाना बुना कि देखने वालों के होश उड़ गए। लड़की अपने घर में मुर्गे का खून बिखेरकर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसे अब पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है।

Rohtas आंगन में बिखरा खून देख सहम गए थे परिजन

घटना इंद्रपुरी थाना के बढ़िहा गांव की है। बीती 30 अप्रैल की आधी रात को अचानक एक घर से 16 साल की नाबालिग लड़की लापता हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने घर के आंगन और फर्श पर कई जगह खून के धब्बे बिखरे हुए देखे। घबराए परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस भी भारी मात्रा में खून देखकर किसी बड़ी वारदात या अपहरण की आशंका से हैरान-परेशान हो गई।

Rohtas तकनीकी इनपुट से खुला राज, मुंबई के ठाणे से बरामदगी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों (सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन) का सहारा लिया। गहन छानबीन में जो सच सामने आया, उसने सबके पैरों तले जमीन खिसका दी। दरअसल, लड़की मरी नहीं थी बल्कि अपने प्रेमी मयंक कुमार (निवासी बांक, अकोढ़ीगोला) के साथ पूरी योजना के तहत भागी थी। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को महाराष्ट्र के मुंबई (ठाणे जिले के भिवंडी इलाके) से सकुशल बरामद कर लिया।

अतुलेश झा (ASP)

Rohtas खुद को मरा साबित करने के लिए काटा था मुर्गा

डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों के बीच पिछले 5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपने परिवार और पुलिस को गुमराह करने व चकमा देने के उद्देश्य से लड़की ने भागने से ठीक पहले घर में एक मुर्गा काटा था। उसने मुर्गे के खून को पूरे घर में इस तरह फैला दिया ताकि लोग उसे मरा हुआ समझ लें और उसकी तलाश न करें। पुलिस आरोपी युवक मयंक को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र से बिहार ले आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Yamunanagar Video : पुलिस चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Summer Vacation : भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Summer Vacation : बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय से

Roadways Protest : सातवें दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना

Roadways Protest : लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों में रोष REPORT :

Bypass Land Dispute : खैरागढ़ बायपास पर भू-माफियाओं की नजर? अधूरी सड़क पर अवैध कब्जे के आरोप

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Bypass Land Dispute : वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास

Deoria : हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है: सीएम योगी

Deoria  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया

Police Encounter : डेरा लूटकांड के दो शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Police Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, दोनों आरोपियों

Yamunanagar Video : पुलिस चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Yamunanagar Video : ढाबे के बाहर पुलिस कार्रवाई पर हुआ हंगामा REPORT

Mahendragarh Encounter : पारदी गैंग के 7 बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार, दो घायल

Mahendragarh Encounter : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी आरोपी भी

School Controversy : हॉस्टल में CCTV,एक्सपायर्ड दूध और अवैध क्लिनिक का खुलासा

School Controversy : जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताएं REPORT : RAJIV

Plantation Drive : बढ़ती गर्मी के बीच पर्यावरण बचाने का संदेश

Plantation Drive : जन सेवक फाउंडेशन ने शुरू किया पौधारोपण अभियान REPORT