Yamunanagar Video : पुलिस चेकिंग के दौरान युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Yamunanagar Video : ढाबे के बाहर पुलिस कार्रवाई पर हुआ हंगामा

REPORT : RAJIV MEHTA

Yamunanagar Video : यमुनानगर के रेलवे स्टेशन चौक स्थित एक ढाबे के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पुलिस चेकिंग के दौरान शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा पर युवक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी निवासी एक फैक्ट्री मालिक अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने ढाबे पर पहुंचा था। इसी दौरान उसका एक कर्मचारी बाइक लेकर वहां आया और बाइक पार्किंग में खड़ी कर दी। बताया जा रहा है कि तभी शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बाइक की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक के कागजात और नंबर प्लेट को लेकर सवाल उठाए।

Yamunanagar Video : युवक को थप्पड़ मारने और हाथापाई के आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बाइक मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद उसने पुलिस से कहा कि जो भी चालान बनता है, वह काट दिया जाए। इसी बात पर थाना प्रभारी कथित तौर पर नाराज हो गए और युवक को धक्का देकर थप्पड़ मारने लगे। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप यह भी लगाया गया है कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी युवक के साथ मारपीट की। घटना के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लोग पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा