टीवी सीरियल तारक मेहता के सोढ़ी ने छोड़ा खाना-पीना, हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई: 16 सालों से टीवी का सरताज बनकर राज कर रहा तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल ने भी कई कलाकारों को स्टार बना दिया है, जिनमें से एक पुराने रोशन सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह हैं। गुरुचरण ने 12 सालों तक इस सीरियल में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाया। 2020 में शो से निकलने के बाद वह तब से छोटे पर्दे से गायब हैं। बीते साल वह अपनी गुमशुदगी को लेकर लाइमलाइट में आ गए थे और अब गुरुचरण सिंह की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। उनकी दोस्त ने अभिनेता की हालत को क्रिटिकल बताया है। गुरुचरण सिंह की हालत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। इसका खुलासा उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने किया है। एक चैनल से बातचीत में भक्ति सोनी ने रिवील किया है कि अभिनेता गुरुचरण पिछले कुछ समय से फिजिकली और इमोशनली रुप से ठीक नहीं हैं।

दोस्त भक्ति सोनी ने किया खुलासा, वह किसी की नहीं सुन रहे

उन्होंने बताया कि गुरुचरण ने 19 दिनों से न खाना खाया और ना पानी पिया है। इसकी वजह से वह बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जब वह वापस आए तो उन्होंने काम पाने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं मिला। जिससे परेशान हो कर वह संन्यास लेना चाहते थे। भक्ति सोनी ने बताया है कि गुरुचरण की हालत गंभीर है। उनके माता-पिता भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब उनसे आखिरी बार बात की थी तब उन्होंने कहा था कि 13 या 14 जनवरी तक मुझे पता चल जाएगा कि मैं इस धरती पर रहूंगा या नहीं। यह उनके आखिरी शब्द थे। उनके माता-पिता उनको लेकर बहुत परेशान हैं लेकिन गुरुचरण किसी की नहीं सुन रहे हैं। कुछ दिन पहले गुरुचरण ने भी अस्पताल से एक वीडियो शेयर कर अपने हेल्थ के बारे में कहा था कि उनकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। पिछले साल अप्रैल के महीने में गुरुचरण के अचानक लापता होने से टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। अभिनेता के पिता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी और पुलिस उनकी खोज में जुट गई थी। करीब 20 दिन बाद गुरुचरण लौट आए थे और खुलासा किया था कि वह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे।

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में