Gariaband में बड़ी कार्रवाई, 156 किलो गांजा के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/gariaband-ganja-smuggling-case/

Report by: Nemichand Banjare

Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर यह कार्रवाई की।

Gariaband: दो कारों में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

पुलिस के अनुसार आरोपी दो अलग-अलग कारों में बोरी के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। जांच के दौरान पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

Gariaband: 156 किलो गांजा जब्त, कीमत लाखों में

Gariaband

देवभोग पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 156 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 78 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है।

Gariaband: मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

पकड़े गए पांचों आरोपी मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

Gariaband: आरोपियों को भेजा गया जेल

कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

read also: Khabar zara hatke: ग्रेजुएशन फोटोशूट में लड़की ने 14 फुट के मगरमच्छ को किया किस, वायरल तस्वीरों से चौंके लोग

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं