,

उज्जैन: तकिया मस्जिद के पास अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rapid action against illegal constructions near Takia Masjid

महाकाल लोक के विस्तार के लिए जगह हो रही खाली

उज्जैन: आज सुबह से महाकाल लोक और तकिया मस्जिद के आसपास के अवैध निर्माणों और अतिक्रमण को हटाने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। महाकालेश्वर मंदिर विस्तार के लिए उज्जैन में 257 मकान हटाए गए हैं। मुआवजे के साथ मकान खाली कराए हैं, इस क्षेत्र में भविष्य में पार्किंग और निर्माण कार्य होंगे।

महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार हेतु प्रशासन ने शनिवार को निजामुद्दीन कॉलोनी के 257 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इन मकान मालिकों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, और शुक्रवार रात मुनादी के जरिए उन्हें मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। शनिवार सुबह प्रशासन ने मकानों से सामान हटवाकर उन्हें पूरी तरह खाली करवा लिया।

महाकाल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर चला हथौड़ा

महाकाल लोक के विस्तार के लिए करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है, और इस पर पार्किंग तथा अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। प्रभावित लोगों को 32 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है, जबकि 66 करोड़ रुपए के मुआवजे की योजना है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को कानूनी दायरे में रहकर किया और जिन मकानों पर कोर्ट का स्टे था, उनको नहीं हटाया गया है। जानकारी के अनुसार तकिया मस्जिद के आसपास के 257 मकानों को हटाया जाना है। इनमें से करीब 7 मकानों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में प्रशासन इन्हें छोड़कर बाकी मकानों का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। अब तक मकान खाली कराए जा चुके हैं, और कुछ मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें गिराया जा रहा है, जिनमें एक मस्जिद का अवैध हिस्सा भी शामिल है। मौके पर एडीएम अनुकूल जैन एएसपी नीतेश भार्गव, एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग, कृतिका भीमावद नगर पालिका निगम अमला भारी मात्रा पुलिस बल की तैनात के साथ कार्यवाही की गई।

पुलिस के 200 जवान, 11 थाना प्रभारी, निगम अमला मौजूद

इस कार्रवाई के तहत जेसीबी और पोकलेन की मदद से निर्माण हटाए जा रहे हैं। मौके पर राजस्व टीम सहित पुलिस 200 के करीब जवान 11 थाना प्रभारी शहीद नगर पालिका निगम का अमला मौजूद है। आधा दर्जन के करीब जेसीबी पोकलैंड पहुंची है। इस जमीन के अधिग्रहण के लिए 66 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी किया गया है, जिसमें से 33 करोड़ रुपये पहले ही बांटे जा चुके हैं। इसके साथ ही भूमि अर्जन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और पुलिस बल पहले ही मौके पर तैनात हो चुका है। जनता को समझाइश दी जा रही है कि वे अपने मकान खाली कर दें।

महाकाल मंदिर क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चल रहा हथौड़ा
मौके पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

तीन महीने पहले भी मंदिर क्षेत्र से हटाया गया था अतिक्रमण

महाकाल मंदिर क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गणेश के पास गली से लेकर कहारवाड़ी चौराहा तक, हरसिद्धि मंदिर से शेर चौराहा व चारधाम मंदिर मार्ग तक नगर निगम गैंग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।श्रद्धालुओं के आवागमन को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया था। निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा लगातार मुनादी कर सूचित किया जा रहा था कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण हाथ ठेला, गुमटियां, दुकानों के बाहर कुर्सी-टेबल आदि न रखें अन्यथा निगम द्वारा सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बावजूद इसके लोगों ने निगम अमले की मुनादी पर ध्यान नहीं दिया और फिर से अतिक्रमण कर लिए थे।

ये भी पढ़िए: नए साल में बाबा महाकाल और रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की