,

House Lifting Accident: सिरसा में जैक से मकान उठाते समय हादसा, दीवार गिरने से मकान ढहा, एक मजदूर की मौत

House Lifting Accident

House Lifting Accident: खेतों में बने मकान को ऊंचा उठाने का चल रहा था काम

House Lifting Accident: हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव गुडियाखेड़ा में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। खेतों में बने एक मकान को जैक की सहायता से ऊंचा उठाने के दौरान अचानक दीवार गिर गई, जिससे पूरा मकान ढह गया। हादसे के समय अंदर काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और जमाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मनोज कुमार नामक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विकी और सिद्धार्थ का इलाज जारी है। इनमें से एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे हिसार रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

House Lifting Accident: छह दिनों से चल रहा था मकान को ऊंचा करने का कार्य

जानकारी के अनुसार, यह मकान गांव गुडियाखेड़ा निवासी आत्माराम का है, जो गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में बना हुआ है। इलाके में नमी अधिक होने के कारण मकान की नींव कमजोर हो रही थी। इसी वजह से मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाकर भराई करवाने का काम किया जा रहा था।

House Lifting Accident: मकान को ऊंचा उठाने का ठेका अशोक कुमार नामक ठेकेदार को दिया गया था। पिछले छह दिनों से ठेकेदार अपनी टीम के साथ काम कर रहा था। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच अचानक मकान की एक साइड की दीवार गिर गई, जिससे पूरा ढांचा भरभराकर ढह गया।

नाथूसरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार, यह क्षेत्र सेम प्रभावित है और मकान की स्थिति भी कमजोर थी। मकान को जैक से उठाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ ALSO: Summer Special Train : यूपी-बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, दिल्ली से चलेंगी 68 समर स्पेशल ट्रेनेंगर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को मिली राहत

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…