,

Apex Bank: किसान वर्ष 2026 को लेकर अपेक्स बैंक सक्रिय, इंदौर संभाग की बैठक में किसानों तक योजनाएं पहुंचाने के निर्देश

https://swadeshlive.com/apex-bank-virtual-meeting-2026/

Report by: Ajay Nigam

Apex Bank: अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को इंदौर संभाग के पांच जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में इंदौर, धार, खंडवा, झाबुआ और खरगोन जिला बैंकों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान किसानों को सहकारी योजनाओं से जोड़ने और सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।

Apex Bank: ‘किसान वर्ष 2026’ के तहत अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर

बैठक में महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को “किसान वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में जिला सहकारी समितियों का प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक पात्र किसानों को सदस्य बनाया जाए। साथ ही किसानों को अंश पूंजी जमा करने के लिए भी प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

Apex Bank

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव स्तर पर समितियों का निरीक्षण करें और किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सहकारी बैंकों की योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दें, ताकि किसान योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

Apex Bank: राशन दुकानों और खरीदी केंद्रों की शिकायतों पर भी चर्चा

बैठक के दौरान प्रशासक ने राशन दुकानों से मिल रही शिकायतों के समाधान पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को विक्रय और उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कृषि विस्तार अधिकारियों से समन्वय बनाकर खाद और बीज वितरण व्यवस्था को बेहतर करने पर भी जोर दिया गया।

महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों को तुलाई और खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सकारात्मक और व्यवस्थित माहौल तैयार करना जरूरी है।

Apex Bank: विशेष सदस्यता अभियान और ऋण वितरण की समीक्षा

Apex Bank

बैठक की शुरुआत अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने की। उन्होंने 14 अप्रैल से शुरू हुए विशेष सदस्यता अभियान, ऋण वसूली, खरीफ फसल ऋण वितरण, प्रति शाखा टर्म लोन वितरण और पैक्स की बहुउद्देशीय गतिविधियों जैसे विषयों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैंक में अमानतों की वृद्धि के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं और गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

Apex Bank: अधिकारियों ने दिया तकनीकी और वित्तीय मार्गदर्शन

बैठक में उप महाप्रबंधक के.टी. सज्जन ने ऋण वितरण और बैंकिंग प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरुणा दुबे, अरुण मिश्रा, अरविंद बौद्ध, डॉ. आर.के. गंगेले और जनसंपर्क अधिकारी अभय प्रधान भी मौजूद रहे।

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…