,

Gold Silver की कीमतों में बड़ा उछाल, एक हफ्ते में चांदी 12,900 और सोना 7 हजार रुपए से ज्यादा महंगा

Gold Silver: देश में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस हफ्ते चांदी के दाम में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है। एक किलो चांदी की कीमत 12,900 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पहुंच गई है। इससे पहले 9 मई को चांदी का भाव 2.56 लाख रुपए प्रति किलो था।

वहीं सोने की कीमतों में भी जोरदार बढ़ोतरी हुई है। 10 ग्राम सोने का भाव एक हफ्ते में 7,132 रुपए बढ़कर 1.58 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इससे पहले 9 मई को सोना 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Gold Silver: साल 2026 में लगातार महंगा हो रहा सोना-चांदी

पूरे साल 2026 के दौरान सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि कुल मिलाकर दोनों की कीमतों में मजबूत तेजी दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक सोना करीब 25,015 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में भी लगभग 38,080 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.58 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.69 लाख रुपए हो चुकी है।

Gold Silver: इस साल बना था ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड

सोना और चांदी दोनों ने इस साल रिकॉर्ड स्तर भी छुए हैं। 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑलटाइम हाई बनाया था।

वहीं चांदी ने भी इसी दौरान 3.86 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचकर नया रिकॉर्ड कायम किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है।

Gold Silver: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने का भी दिख रहा असर

सोना और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी को भी बड़ा कारण माना जा रहा है।

सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। इसके तहत सोने पर 10 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है।

Gold Silver: निवेशकों की नजर बाजार पर

कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है। बाजार जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, डॉलर की चाल और ब्याज दरों के फैसलों का असर आने वाले समय में भी सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

फिलहाल बढ़ती कीमतों ने आम ग्राहकों की चिंता जरूर बढ़ा दी है, खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में खरीदारी करने वालों पर इसका असर पड़ सकता है।

read also: Khabar zara Hatke : दुनिया के टॉप 100 मशहूर आइसक्रीम पार्लरों में भारत के 5 पार्लरों ने बनाई जगह

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP