Gwalior : ग्वालियर में दरिंदगी: छात्रा से 31 दिनों तक गैंगरेप करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 महिलाएं भी शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग छात्रा को महीने भर बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ग्वालियर थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें साजिश में शामिल दो महिलाएं भी हैं। पुलिस फिलहाल एक फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Gwalior कोचिंग जाते समय अपहरण और 31 दिनों का नरक

यह सनसनीखेज वारदात 31 जनवरी को शुरू हुई थी, जब पीड़िता अपनी कोचिंग के लिए घर से निकली थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत रास्ते से छात्रा का अपहरण कर लिया। उसे 31 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, जहाँ चार दरिंदों ने उसके साथ लगातार घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 1 मार्च को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को बेंगलुरु से बरामद किया था।

Gwalior खौफ के साये में चुप्पी और दो महीने बाद साहस की जीत

बरामदगी के बाद शुरुआती पूछताछ में पीड़िता ने डर के मारे कुछ नहीं बताया था। दरअसल, आरोपियों ने उसे और उसकी माँ को जान से मारने की धमकी देकर दहशत में डाल रखा था, जिसके चलते उसने बयान दिया था कि वह अपनी मर्जी से गई थी। लेकिन, दो महीने बाद जब पीड़िता का डर कुछ कम हुआ, तो उसने अपनी माँ को आपबीती सुनाई। माँ के हौसले ने बेटी को न्याय की लड़ाई लड़ने की ताकत दी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

Gwalior गिरफ्त में मकान मालकिन और उसका बेटा, एक अभी भी फरार

पुलिस ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए मकान मालकिन गुड्डी राठौर, उसके बेटे मनोज, भांजे योगेश, भांजे के दोस्त राजू राठौर और एक अन्य रिश्तेदार बुलबुल राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इन महिलाओं ने मददगार की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपियों में से एक वकील राठौर अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Read this: Jalaun में सड़क पर संग्राम: महिलाओं के बीच जमकर चले थप्पड़, पुलिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा