Godda जिला पुलिस ने मेहरमा थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए दो अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है。 पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं。 यह गिरोह झारखंड में अपराध को अंजाम देकर बिहार में शरण लेता था。
Godda गुप्त सूचना पर एकचारी दियारा में छापेमारी
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि 26 मार्च को मेहरमा के ब्रह्मबाबा स्थान धमड़ी रोड पर हुई लूट के आरोपी ब्रजेश कुमार मंडल और सूरज कुमार मंडल अपने गांव मोहनपुर (थाना एकचारी दियारा) में छिपे हुए हैं。 एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके गांव से धर दबोचा。
Godda माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई थी लूट
महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 26 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन बॉय को निशाना बनाया था。 लुटेरों ने पीड़ित से एक टीवीएस अपाचे बाइक, मोबाइल और टैबलेट छीन लिया था。 पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लाल रंग की अपाचे बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं。
Godda अंतरराज्यीय गिरोह और आपराधिक इतिहास
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है。 उन्होंने बताया कि इस कांड में उनका एक और साथी शामिल था, जो फिलहाल भागलपुर (बिहार) की जेल में बंद है。 पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है。 ये अपराधी मेहरमा जैसे सीमावर्ती इलाकों में लूटपाट कर सुरक्षित ठिकानों के लिए बिहार भाग जाते थे。
Read this: Khabar zara hatke: 6 लाख रुपये का बिकता है ये काला मुर्गा, इसकी खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान





