,

Dabra : आबकारी विभाग का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार; चिरूली और पिछोर में नष्ट किया 4900 किलो गुड़ लहान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dabra

Report: Santosh Saravgee

Dabra अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र अंतर्गत चिरूली और पिछोर गांव में आबकारी टीम ने छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने के बड़े जखीरे को पकड़ा है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की सामग्री और अवैध लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया।

Dabra नाले के किनारे जमीन में दबा था शराब का जखीरा

आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिरूली और पिछोर गांव के पास नाले के किनारे बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। टीम ने जब घेराबंदी कर छापेमारी की, तो नजारा हैरान करने वाला था। माफियाओं ने नाले के किनारे जमीन में गड्ढे खोदकर और 12 लोहे के ड्रामों को गाड़कर उनमें भारी मात्रा में गुड़ लहान छिपा रखा था।

Dabra 4900 किलो लहान नष्ट, 5 लाख की सामग्री बरामद

कार्रवाई के दौरान टीम को जमीन में गड़े ड्रामों और गड्ढों से लगभग 4900 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद हुआ। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही लहान के सैंपल लिए और शेष सामग्री को तत्काल नष्ट कर दिया। जब्त की गई शराब बनाने की सामग्री और लहान की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

Dabra टीम की मुस्तैदी और प्रभावी कार्रवाई

यह सफल कार्रवाई डबरा आबकारी वृत्त प्रभारी सतेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में अंजाम दी गई। इस दबिश में आबकारी आरक्षक कपिल गुगनानी, प्रदीप हिंडौनिया और मयंक जादौन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read this: Gwalior: सब्जी नहीं बनाने पर शुरू हुआ विवाद, मायके वालों ने ससुराल पहुँचकर सास और पति को डंडों से पीटा

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक