,

Gwalior: सब्जी नहीं बनाने पर शुरू हुआ विवाद, मायके वालों ने ससुराल पहुँचकर सास और पति को डंडों से पीटा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी में ‘सब्जी’ को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक बहू के मायके वालों ने ससुराल पहुँचकर न केवल सास और पति के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में बहू के माता-पिता और तीन भाइयों सहित पाँच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Gwalior मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

घटना 27 मार्च 2026 की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 50 वर्षीय गुड्डी प्रजापति का अपनी बहू सोनम से सब्जी नहीं बनाने को लेकर विवाद हो गया था। यह कहासुनी इतनी बढ़ी कि बहू और उसके पति संजू के बीच भी झगड़ा होने लगा। इसके बाद बहू ने अपने मायके फोन कर भाइयों को बुला लिया। रात करीब 10 बजे जब सास और पति घर में थे, तभी आरोपियों ने घर में धावा बोल दिया।

जयराज कुबेर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

Gwalior गला दबाया और डंडों से किया हमला

पीड़ित महिला का आरोप है कि बहू के भाई राहुल, नीतिन और अरुण प्रजापति ने घर में घुसते ही गालियां देना शुरू कर दिया। मना करने पर उन्होंने संजू को डंडों और लात-घूंसों से पीटा। इसी बीच बहू के पिता देवी प्रजापति और मां वैजयंती भी वहां पहुँच गए। आरोप है कि वैजयंती ने सास गुड्डी का गला दबा दिया, जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा और सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जाते-जाते घर में रखी वॉशिंग मशीन और बाइक में भी तोड़फोड़ की।

Gwalior अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही दर्ज कराया मामला

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण गुड्डी प्रजापति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद स्वस्थ होकर पीड़िता ने थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पाँचों आरोपियों—राहुल, नीतिन, अरुण, देवी प्रजापति और वैजयंती—के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Read this: Swami Vivekananda Quotes : “जैसा सोचोगे, वैसा बनोगे”, सफल जीवन के लिए अपनाएं स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक