,

IIIT Hostel Theft Case: नया रायपुर के IIIT हॉस्टल में बड़ी चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ चोर

IIIT Hostel Theft Case

IIIT Hostel Theft Case: एग्जाम के दौरान खाली हॉस्टल को बनाया निशाना

IIIT Hostel Theft Case: नया रायपुर स्थित IIIT संस्थान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सभी छात्र कॉलेज में एग्जाम देने गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार एक अज्ञात शातिर चोर हॉस्टल में काम करने का बहाना बनाकर अंदर घुसा और मौका पाकर छात्रों के लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद छात्रों और संस्थान प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

IIIT Hostel Theft Case: CCTV फुटेज में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

चोरी की पूरी वारदात हॉस्टल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध युवक की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

मामले को लेकर राखी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

read also: Love is always louder : विजय के शपथ ग्रहण के बाद त्रिशा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…