Raipur Jewellers Theft Case: रायपुर के शंकर नगर ज्वेलर्स चोरी मामले में बड़ा खुलासा, एक नाबालिग हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur Jewellers Theft Case

Raipur Jewellers Theft Case: नकाबपोश नाबालिगों ने तोड़ा था ज्वेलर्स का ताला

Raipur Jewellers Theft Case: रायपुर के शंकर नगर स्थित ज्वेलर्स दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में शामिल दो नकाबपोश नाबालिगों में से एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से सोने-चांदी के कई जेवर बरामद किए गए हैं, जबकि दूसरे नाबालिग की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिगों ने ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी किए थे। शुरुआती अनुमान में चोरी की रकम करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी। हालांकि जांच के दौरान बरामद कई जेवर आर्टिफिशियल पाए गए हैं।

Raipur Jewellers Theft Case: अन्य इलाकों में भी चोरी की वारदात कबूल

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों नाबालिगों ने गरियाबंद, अभनपुर और चंदखुरी इलाके में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोरी के दौरान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

read also: Love is always louder : विजय के शपथ ग्रहण के बाद त्रिशा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। फिलहाल हिरासत में लिए गए नाबालिग से पूछताछ जारी है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज