,

Singrauli: एसपी ऑफिस के सामने ‘रणचंडी’ बनीं तीन महिलाएं, बीच सड़क पर 5 मिनट तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Singrauli

Report: Suresh kumar

Singrauli शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय के सामने सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन महिलाएं आपस में भिड़ गईं। बीच सड़क पर लगभग 5 मिनट तक चले इस ‘तांडव’ में महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़े और जमकर मारपीट की। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस अधिकारियों को अपना काम छोड़कर सड़क पर उतरना पड़ा।

Singrauli महिला थाने से शुरू हुआ विवाद, सड़क पर पहुंचा हंगामा

जानकारी के अनुसार, यह विवाद महिला थाने से शुरू हुआ था। तीनों महिलाएं किसी मामले को लेकर महिला थाने गई हुई थीं, जहां उनके बीच कहासुनी हो गई। थाने से बाहर निकलते ही एसपी ऑफिस के ठीक सामने सड़क के बीचों-बीच विवाद हिंसक हो गया। महिलाओं ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया और राहगीरों के सामने ही काफी देर तक हंगामा करती रहीं।

Singrauli एसडीओपी और पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

एसपी ऑफिस के बाहर हंगामा होता देख एसडीओपी (SDOP) सहित कई पुलिसकर्मी तुरंत कार्यालय से बाहर आए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को एक-दूसरे से अलग किया और उन्हें शांत कराया। मारपीट में महिलाओं को आई चोटों को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया।

Singrauli तांडव का कारण फिलहाल अज्ञात

बीच सड़क पर इस तरह सरेआम मारपीट और हंगामे के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर महिला थाने में ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण विवाद इतना उग्र रूप ले लिया। कोतवाली थाना पुलिस अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Read this: Jamtara : ‘यह हमारे घर का मामला है’—केरल संकट पर पीएम मोदी के बयान पर मंत्री इरफान अंसारी का तीखा प्रहार

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…