,

Jamtara : ‘यह हमारे घर का मामला है’—केरल संकट पर पीएम मोदी के बयान पर मंत्री इरफान अंसारी का तीखा प्रहार

Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara : केरल में मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कटाक्ष पर झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कड़ी आपत्ति जताई है। अंसारी ने प्रधानमंत्री के बयान को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि बाहरी हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।

Jamtara “कांग्रेस एक समंदर है, मोदी जी कौन होते हैं बोलने वाले”

जामताड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री के तंज पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री का चयन करना कांग्रेस पार्टी का व्यक्तिगत और आंतरिक मामला है। हमारा घर है, हम खुद समझ लेंगे कि निर्णय कैसे लेना है। कांग्रेस एक समंदर की तरह है, इसमें मोदी जी बोलने वाले कौन होते हैं?” उन्होंने प्रधानमंत्री की टिप्पणी को अनावश्यक करार दिया।

Jamtara लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विचार-विमर्श का हवाला

इरफान अंसारी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस एक मजबूत और लोकतांत्रिक विचारधारा वाली पार्टी है। उन्होंने तर्क दिया कि बड़े फैसलों में समय लगता है क्योंकि पार्टी के भीतर सभी स्तरों पर विचार-विमर्श किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दूसरे दल के संगठनात्मक निर्णयों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Jamtara ‘पार्टी स्वयं निर्णय लेने में सक्षम’

मंत्री ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री के चयन के मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही सही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री का इस तरह के मुद्दों पर बयान देना लोकतांत्रिक गरिमा के अनुकूल नहीं है और कांग्रेस अपनी समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह सक्षम है।

Read this: Priyanka Chopra ने विंटेज चिकनकारी साड़ी को बनाया स्टाइलिश गाउन

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…