,

Bhojpur: घर से निकले उप-प्रमुख पति की हत्या, बधार में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Bhojpur

Report: Neha gupta

Bhojpur जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चावरिया गांव के बधार (खेतों) से एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गड़हनी प्रखंड की वर्तमान उप-प्रमुख पुष्पा देवी के पति और पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीत कुमार उर्फ टंटन (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रविवार दोपहर से लापता थे।

Bhojpur रविवार से लापता थे संजीत, सुबह बधार में मिली लाश

गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी कपिलदेव सिंह के पुत्र संजीत कुमार रविवार दोपहर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब देर रात तक वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के चावरिया गांव स्थित बधार में ग्रामीणों ने उनका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हत्या की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।

Bhojpur मौके पर पहुंचे कई थानों के अधिकारी और FSL टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह के साथ नारायणपुर, गड़हनी, पवना के थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए तत्काल एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने और वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं ताकि हत्या के पीछे के सुराग मिल सकें।

Bhojpur रंजिश या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

मृतक संजीत कुमार की पत्नी पुष्पा देवी वर्तमान में गड़हनी प्रखंड की उप-प्रमुख हैं, जबकि संजीत स्वयं भी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुके थे। राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों और हत्या के तरीके का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Read this: Honorarium Teachers Demand : कोरबा में मानदेय शिक्षकों का प्रदर्शन, नई भर्ती में अनुभव के आधार पर प्राथमिकता देने की मांग

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…