Coal Project Protest: रायगढ़ में कोल परियोजना का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Coal Project Protest

Coal Project Protest: 19 मई की जनसुनवाई से पहले हिंझर, जरीडीह और लालपुर में बढ़ा विरोध

Coal Project Protest: रायगढ़ जिले में प्रस्तावित कोल परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। 19 मई को होने वाली जनसुनवाई से पहले हिंझर, जरीडीह और लालपुर गांवों में लोगों ने जमीन अधिग्रहण और मुआवजा नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन के नीचे करोड़ों रुपए का कोयला मौजूद है, लेकिन बदले में बेहद कम मुआवजा दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब एक ही क्षेत्र से समान मात्रा में कोयला निकाला जाएगा, तो अलग-अलग गांवों की जमीन का मूल्य अलग-अलग क्यों तय किया गया है। लोगों का आरोप है कि परियोजना के नाम पर किसानों और आदिवासी परिवारों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

Coal Project Protest: मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार की मांग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

आदिवासी और गरीब परिवारों का कहना है कि वे पीढ़ियों से खेती और मजदूरी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से ड्रोन सर्वे और अन्य गतिविधियों के जरिए गांवों में भय का माहौल बनाया जा रहा है। साथ ही बिना सहमति दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उचित मुआवजा, पुनर्वास और स्थानीय लोगों को रोजगार की गारंटी नहीं दी गई, तो सड़क से लेकर खदान तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि परियोजना से केलो नदी, जंगल और हजारों पेड़ों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और