,

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच, कल भिड़ेंगी आरसीबी और मुंबई इंडियंस

- Advertisement -
Ad imageAd image
IPL Match Raipur

IPL Match Raipur: मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, जमकर किया अभ्यास

IPL Match Raipur: नवा रायपुर में कल होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आईपीएल के इस हाई-वोल्टेज मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शुक्रवार को मैदान में उतरे और कड़ी प्रैक्टिस करते नजर आए। खिलाड़ियों ने नेट सेशन में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग पर खास फोकस किया। टीम के कोचिंग स्टाफ ने भी खिलाड़ियों के साथ रणनीति पर चर्चा की।

IPL Match Raipur: आज मैदान में उतरेगी आरसीबी टीम, जीत के लिए बनाएगी रणनीति

मुंबई इंडियंस के बाद अब आज आरसीबी के खिलाड़ी भी मैदान में प्रैक्टिस के लिए उतरेंगे। टीम के स्टार खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहाएंगे और मैच की रणनीति को अंतिम रूप देंगे। क्रिकेट फैंस को विराट कोहली समेत कई बड़े खिलाड़ियों की एक झलक पाने का इंतजार है।

नवा रायपुर में होने वाले इस मुकाबले को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया गया है। स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है।

read also: भारत को मिला नया CDS: लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी