Dhurandhar 2 OTT Release: Dhurandhar 2: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के बाद अब OTT रिलीज को लेकर चर्चा तेज कर दी है। Ranveer Singh स्टारर इस रिवेंज ड्रामा का इंतजार अब घर बैठे दर्शक भी कर सकेंगे। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर OTT रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे कॉपीराइट केस के दौरान इसकी स्ट्रीमिंग टाइमलाइन सामने आई है।
Dhurandhar 2 OTT Release: कॉपीराइट विवाद के बीच सामने आई OTT रिलीज जानकारी
फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों ‘तिरछी टोपी वाले’ गाने को लेकर कानूनी विवाद में फंसी हुई है। यह गाना मूल रूप से Tridev का हिस्सा था, जिसे फिल्म के क्लाइमेक्स में रीमिक्स कर इस्तेमाल किया गया। गाने के अधिकारों को लेकर निर्माता राजीव राय ने फिल्म मेकर्स पर बिना अनुमति उपयोग करने का आरोप लगाया है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान मेकर्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म मई के मध्य तक OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।
Dhurandhar 2 OTT Release: 15 मई से OTT पर स्ट्रीम हो सकती है फिल्म
फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए लगभग 8 हफ्ते पूरे होने वाले हैं। आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों को 8 से 10 हफ्तों बाद OTT पर रिलीज किया जाता है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ 15 मई 2026 से स्ट्रीम हो सकती है। 14 मई को फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के 8 सप्ताह पूरे कर लेगी।
Dhurandhar 2 OTT Release: JioHotstar पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
पहली फिल्म Dhurandhar को Netflix पर रिलीज किया गया था, लेकिन सीक्वल के डिजिटल राइट्स इस बार JioHotstar के पास हैं। ऐसे में दर्शक ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
Dhurandhar 2 OTT Release: ‘तिरछी टोपी वाले’ गाने पर फंसा मामला
फिल्म के क्लाइमेक्स में इस्तेमाल किए गए ‘तिरछी टोपी वाले’ गाने को संगीतकार शश्वत सचदेव ने रीमिक्स किया था। लेकिन गाने के ओरिजिनल राइट्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले दोनों पक्षों को मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझाने की सलाह दी थी, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी।
Dhurandhar 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है फिल्म का जलवा
‘धुरंधर 2’ थिएटर्स में 50 दिन पूरे करने के बाद भी शानदार कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने देशभर में ₹1,365.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और ₹1,140.67 करोड़ की नेट कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन ₹1,791.55 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही यह दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर Dangal बनी हुई है।
read also: जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज





